Patna

दूर रहना था तो पास क्यों बुलाया…ज्योति सिंह बोली- अब सुसाइड का ख्याल आता है:पवन सिंह के नाम लिखा लेटर..

पटना.भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पति के नाम सार्वजनिक चिट्ठी लिखी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ज्योति सिंह ने लिखा है कि, मुझे अपने ही जीवन से नफरत होती जा रही है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए। मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए। जब दूर ही होना था तो लोकसभा चुनाव में मुझे अपने पास क्यों बुलाया।पोस्ट के साथ ज्योति सिंह ने एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में पवन सिंह ज्योति सिंह को सिंदूर लगाते दिख रहे हैं।

 

ज्योति ने क्या लिखा हू ब हू पढ़िए

 

‘पति श्री पवन सिंह जी, मैं आज कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं, लेकिन आपने या आपके साथ रहने वाले लोगों ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नहीं समझा।’मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई। छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे। मैं उस समय भी आपसे मिलना चाहती थी, लेकिन आपने मिलने से मना कर दिया। बोला गया कि बॉस बोल रहे हैं मिलना हो तो लखनऊ आइए।’

 

ज्योति सिंह ने आगे लिखा है कि, ‘पिछले 2 महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए, लेकिन आपने कोई सकारात्मक रिजल्ट नहीं दिया। दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं’।’मेरे मां-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं। जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आपने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाई, आप मुझे वही छोड़ देते।’

 

‘मुझे झूठा आश्वासन देकर आपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा कर दिया है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नही सूझ रहा है।’

 

‘मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पर और मेरे मां बाप पर उठेगा। मैंने तो अपनी पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिला कर निभा दिया हैं। अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!