DalsinghsaraiPatnaSamastipur

“दलसिंहसराय के मजदूर की बरौनी- लखनऊ एक्प्रेस से गिरकर हुई मौत,गोरखपुर जा रहा था..

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबैया हरलाल पंचायत के ओरियामा वार्ड संख्या 9 निवासी मदन महतो (35) का शव भगवानपुर-हाजीपुर रेलखंड के गोसवर गांव के पास रेल लाइन पर से पुलिस ने बरामद किया.आरपीएफ की सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों को हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शव लेने गये लोगों के साथ मौजूद ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि गांव का ठेकेदार राकेश राय उर्फ जहरा ने गुरुवार शाम में मदन को बरौनी- लखनऊ एक्प्रेस से गोरखपुर के लिये काम करने भेजा था.

उसके साथ दलसिंहसराय से ट्रेन में सवार ग्रामीण राजेश राय समस्तीपुर में ट्रेन से उतर गया था। बताया गया कि मदन पिछले कुछ सालों से ठेकेदार के माध्यम से गोरखपुर में मुर्गा दाना बनाने के फैक्ट्री में कार्य करता था.परदेश में कमाने के लिये निकले मदन की मौत से उसकी पत्नी एवं चार बच्चों सहित निकट रिश्तेदारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.मृतक के घर कोहराम मचा है. वही स्वजन ठीकेदार पर ही मृतक को मारने का आरोप लगा रहे है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!