PatnaSamastipurVaishaliWeather Update

आज का मौसम:पटना,समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर सहित 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, गंगा उफान पर

आज का मौसम:पटना.बिहार में मानसून की रफ्तार भले ही कमजोर पड़ी हो, लेकिन फिलहाल कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के 32 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.वहीं, गंगा और कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ने से 502 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. पटना और मुंगेर में गंगा का उफान लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और भागलपुर में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पटना, गया,समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया समेत 28 जिलों में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हल्की बारिश होगी. इस दौरान तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा है.

मानसून की रफ्तार धीमी, 28% बारिश की कमी
बिहार में फिलहाल मॉनसून ट्रफ लाइन दूर है, जिसकी वजह से बारिश कम हो रही है. राज्य में अब तक 28% कम वर्षा दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 1 सितंबर से मानसून फिर से एक्टिव होगा और उसके बाद पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी.

गंगा का उफान और बाढ़ का खतरा
पटना और मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मुंगेर में गंगा का पानी वॉर्निंग लेवल से 59 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. इससे कटाव तेज हो गया है और कई गाँव खतरे की जद में आ गए हैं. पटना, भोजपुर, वैशाली, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा और नालंदा समेत 502 गाँवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!