Patna

पटना में लोकमान्य तिलक के पहिये से निकलने लगा धुआं:मचा हरकंप

पटना.दानापुर रेल मंडल के खुसरूपुर पूरब आउटर के पास गुरुवार की शाम को मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या आ गई।इस तकनीकी खराबी के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन लगभग दो घंटे तक बाधित रहा। इस घटना ने सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी में डाल दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शाम करीब 05:45 बजे ट्रेन में ब्रेक बाइंड होने से ट्रेन के पहिए जाम हो गए और आगे बढ़ पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद चक्के से धुआं निकलने लगा।अचानक हुई रुकावट से डाउन लाइन का पूरा यातायात थम गया।

 

 

इस घटना का असर कई अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा। जयनगर नमो भारत रैपिड रेल (गाड़ी संख्या 94804) को फतुहा स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रुकी रही।

 

यह ट्रेन शाम 7:46 बजे फतुहा से आगे बढ़ पाई। इसके अलावा, मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से डिब्रूगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15945) भी खुसरूपुर स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही।

 

डाउन लाइन पर ट्रेनें चलनी शुरू

 

यात्रियों को गर्मी और देरी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खाने-पीने और अन्य सुविधाओं की कमी से उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गईं। काफी मशक्कत के बाद, डाउन लाइन को खाली कराया गया और पीछे रुकी हुई नमो भारत रैपिड रेल और अन्य ट्रेनों को निकाला गया।

 

फिलहाल, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है और स्थिति सामान्य हो रही है। फतुहा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक रंजीत कुमार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!