Patna

रेल प्रबंधक द्वारा बरौनी–मुंगेर सेक्शन का सफल निरीक्षण, यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर 

बेगूसराय।पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन जी द्वारा दिनांक 28 अगस्त 2025 को बरौनी–मुंगेर रेल सेक्शन का व्यापक एवं सकारात्मक निरीक्षण किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सबदलपुर स्टेशन, दिनकर ग्राम सिमरिया एवं गड़हरा यार्ड का दौरा किया। इस दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल), स्टेशन मास्टर पैनल रूम, यात्री सुविधाएँ एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के उपरांत श्री सरन ने कहा कि – “यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर का स्वच्छ वातावरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंडल के सभी स्टेशन आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल हों, इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।”

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधार एवं उन्नयन के लिए दिशा-निर्देश दिए और संतोषजनक कार्य के लिए स्टेशन स्टाफ की सराहना भी की।

 

पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल यात्रियों को बेहतर सेवा, सुरक्षित यात्रा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!