दलसिंहसराय:आर एल महतो बीएड कॉलेज में रेड रिबन क्लब की स्थापना
दलसिंहसराय, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,पटना के निर्देशानुसार आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में रेड रिबन क्लब की स्थापना की गई.इसके संयोजक डॉ. नीलम कुमारी, उप संयोजक उमा शंकर चंदन, आकांक्षा कुमारी एवं रूपम कुमारी को सदस्य बनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता लाने के लिए सेमिनार एवं कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया.सेमिनार को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर समस्या के लिए सही जानकारी ही इसका बचाव है.
एचआईवी संक्रमित व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है.एड्स से बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध, इंजेक्शन के लिए हमेशा नई और जीवाणु रहित सुइयों का उपयोग करना चाहिए.वहीं एड्स प्रभावित व्यक्ति को नियमित एचआईवी टेस्ट करवाना चाहिए.व्याख्याता आकांक्षा कुमारी ने कहा कि एड्स होने से रोगी को बुखार, थकान, सूजन, सरदर्द और त्वचा रोग हो जाता है.यह एक संवेदनशील और गम्भीर रोग है. उमाशंकर चंदन ने कहा कि रोगियों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता बनाये रखनी चाहिए.
कच्चे और अधपके भोजन से बचना चाहिए.शराब और धूम्रपान से दूरी बनाए रखनी चाहिए.इस दौरान महाविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में पंकज कुमार, कोमल कुमारी, वीरेंद्र कुमार ने, मैराथन रेस में स्वाति कुमारी, अभिलाषा कुमारी, खुशबू कुमारी एवं शिवम कुमार साह, विशाल कुमार, वीरेंद्र कुमार ने और पेंटिंग प्रतियोगिता में रजनीश कुमार, विशाल कुमार, खुशी कुमारी ने सफलता प्राप्त किया.इन सभी को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ. निर्मल कुमार चंचल, केशव कुमार चौधरी, मुकेश कुमार राय, मो. इमामुद्दीन, योगेश कुमार, हसन रजा अंसारी, सर्वेश कुमार, कुमारी दीपा, नीलम कुमारी, रूपेश कुमार, पल्लव पारस, रूपक कौशल, रश्मि रोजी, श्वेता कर्ण, किरण चौधरी, शेफाली दीक्षित सहित प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
