मौसम अपडेट:बिहार में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट,उमस से मिलेगी राहत
Bihar Weather Today: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ा हुआ था. न बारिश हो रही थी, न ही उमस से राहत मिल रही थी. हालांकि अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शनिवार से कई जिलों में भारी वर्षा होगी और यह सिलसिला तीन दिनों तक जारी रहेगा.
वहीं, गंगा और उसकी सहायक नदियों के उफान ने कई इलाकों में कटाव और बाढ़ का खतरा भी बढ़ा दिया है. गुरुवार को सिर्फ वाल्मिकीनगर और औरंगाबाद में बूंदाबांदी देखने को मिली जबकि शेष सभी जिलों का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा. तीखी धूप के साथ उमस से लोगों को परेशानी हो रही है.
आज कैसा रहेगा मौसम
आज तो मौसम का मिजाज उमस वाला ही रहेगा लेकिन कल यानी 30 अगस्त से 01 सितंबर तक उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है.
आज यानी 29 अगस्त को खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और उत्तर बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि पटना, गया और बक्सर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं, कई जगहों पर तेज धूप का असर भी जारी रहेगा.मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन अगले 24 घंटे बाद बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी.
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश होगी. इसके बाद 31 अगस्त को सारण, सीवान और वैशाली में आसमान से पानी बरसने के आसार हैं. वहीं, 1 सितंबर को पश्चिम चंपारण और भभुआ में मूसलाधार वर्षा हो सकती है. यानी अगले तीन दिनों तक उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में फिर से बारिश का दौर लौटेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
