Patna

महिला की संदिग्ध हालत में मौत:मायके के परिजन ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने दहेज प्रताड़ना के बाद मार डाला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान 25 वर्षीय शोभा देवी के रूप में हुई है, जो फतुहा के रायपुर मोहल्ले में अपने ससुराल में रहती थी। इस घटना के बाद से ही ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

6 साल पहले हुई थी शादी

 

चाचा अरविंद कुमार ने बताया कि शोभा का विवाह 17 मार्च 2019 को रायपुरा मोहल्ला निवासी विकास कुमार से हुआ था। शादी में उन्होंने हैसियत के अनुसार डेढ़ लाख रुपये नकद और अन्य सामान भी दिए थे। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ महीने बाद ही ससुराल वालों ने शोभा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

 

वे लगातार पैसों की मांग करते थे। हाल ही में शोभा के पति ने ऑटो खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे मायके वालों ने किसी तरह पूरा भी कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी प्रताड़ना जारी रही।

 

 

शोभा की बहन भी फतुहा में ही रहती है। उसे जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत फतुहा थाने पहुंची। मायके वालों ने बताया कि ससुराल वाले शोभा के शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन शोभा की बहन ने समय रहते पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रास्ते में ही शव को कब्जे में ले लिया। शोभा अपने पीछे दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गई है।

 

पुलिस बोली- रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा

 

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और आगे की कार्रवाई जारी है।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!