मंत्री ने किया सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास, अब आयोजनों में होगी सुविधा
समस्तीपुर।सरायरंजन | मुसरीघरारी नगर पंचायत में बुधवार को 01 करोड़ 54 लाख की लागत से बनने वाले सम्राट अशोक भवन का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुसरीघरारी में सार्वजनिक सभागार नहीं होने के कारण यहां सम्राट अशोक भवन की सख्त जरूरत थी। इसी उद्देश्य से आज अशोक सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास किया गया है।
उन्होंने कहा कि ये बहुउद्देशीय भवन होंगे,जिनका उपयोग शादी विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीटिंग और वर्कशॉप जैसे आयोजनों के लिए किया जाएगा। इनका उद्देश्य आम नागरिकों को कम शुल्क पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। समारोह की अध्यक्षता मुसरीघरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी ने की।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
