बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेल के नीचे लेट कर दोनों ने बचाई जान,दो लड़कियों के ऊपर से गुजरी ट्रेन
“बे klबेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो लड़कियां रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी देख दोनों लड़कियां पटरी के बीच सो गई, जिससे वो सुरक्षित बच गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि दो लड़कियां प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 की ओर जा रही थी। इस दौरान लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी थी। इस ट्रेन के नीचे से पटरी पार कर रही थी। तभी सिग्नल मिला और गाड़ी खुल गई। दोनों लड़कियां बिना सोचे-समझे रेलवे लाइन के बीच में सो गई। इस दौरान दोनों ओर प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों की भीड़ जुट गई। ट्रेन के जाते ही भीड़ ने लड़कियों को उठाया। फिलहाल, दोनों सुरक्षित हैं।
यात्रियों की शोरगुल सुनकर रेल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों लड़कियों को उठाया और हालचाल पूछा। इसके बाद सख्त हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया है। इस घटना का स्टेशन पर मौजूद यात्री ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फुट ओवरब्रिज से यात्री आए-जाए:आरपीएफ
आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दो फुट ओवर ब्रिज है। आरपीएफ और जीआरपी की ओर से स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से अपील करती है कि एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार नहीं करें। फूट ओवर ब्रिज से रेलवे ट्रैक पार करें। इसके बावजूद यात्री सुनने को तैयार नहीं होते हैं। इसकी वजह से कभी-कभी बड़ी घटनाएं हो जाती है। सभी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
