Samastipur

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद शांभवी चौधरी को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद शांभवी चौधरी को ‘वाई’ सुरक्षा श्रेणी प्रदान की गई है। बता दें कि बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, राज्य के तीन विशिष्ट व्यक्तियों को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। इसके तहत समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर और बिहार विधानसभा के कुटुम्बा-सह-प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राजेश कुमार को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।

 

 

गृह विभाग के विशेष सचिव के सुहिता अनुपम द्वारा जारी पत्र में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को निर्देश मिला है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!