Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:BPSC शिक्षिका की मौत का खुलासा:प्रेमी से विवाद में की थी आत्महत्या,गिरफ्तार

दलसिंहसराय अनुमंडल के विद्यापतिनगर प्रखंड में बीपीएससी शिक्षिका डॉली कुमारी की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि उन्होंने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की थी। शिक्षिका का वारिसनगर के प्रेम राजन से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उसके शादीशुदा होने का पता चलने पर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में प्रेम राजन को गिरफ्तार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सात अगस्त की रात दोनों के बीच वॉट्सऐप पर बातचीत के दौरान विवाद हुआ। डॉली को पता चला कि प्रेम राजन पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच में वॉट्सऐप चैट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य मिले हैं।

 

मामले में शिक्षिका के पिता अरविंद कुमार शर्मा ने उजियारपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में प्रेम राजन को गिरफ्तार कर लिया है। वह वारिसनगर थाना क्षेत्र के चनहर गांव का रहने वाला है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!