समस्तीपुर के पोस्टल इंस्पेक्टर से लूटपाट का प्रयास:वरुणा पुल के पास बदमाशों ने गाड़ी रोक चाबी छीनकर भागा
समस्तीपुर में पोस्टल इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार के साथ लूटपाट का प्रयास हुआ। गमछा से मुंह ढके बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोककर चाबी छीन ली, लेकिन लोगों की भीड़ जुटने के कारण वे फरार हो गए। पोस्टल इंस्पेक्टर ने सरायरंजन पुलिस से न्याय की मांग की है।
गमछा से मुंह ढके तीन बदमाशों ने बाइक से उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने गाड़ी की चाबी छीन ली। हालांकि, आसपास लोगों की भीड़ जुटने के कारण बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस में दर्ज शिकायत में मृत्युंजय कुमार ने बताया कि बदमाशों के पास पिस्तौल भी था। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय गबन के एक मामले में उन्होंने अभय कुमार और रोशन कुमार पोद्दार के खिलाफ मुसरीघरारी थाने में पहले से प्राथमिकी दर्ज करा रखी है। इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित पोस्टल इंस्पेक्टर ने सरायरंजन पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
