Samastipur

समस्तीपुर:वाहन चेकिंग के दौरान मनोरबा चौक के पास कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर.बिथान थाने की पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान मनोरबा चौक के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक कारतूस बरामद किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार युवकों की पहचान समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग गांवों के रहने वाले के रूप में हुई है. इसमें पहला युवक बिथान थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी रामबली यादव का 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव है. वहीं दूसरा युवक लरझा घाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गांव निवासी संतोष यादव का 22 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार बताया गया है.

 

 

दोनों युवक बिथान से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मनोरबा चौक पर चल रहे वाहन चेकिंग अभियान में उनकी मोटरसाइकिल को रोका गया. जांच के क्रम में कारतूस मिलने पर दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया. थानाध्यक्ष प्रकाशचंद्र राजू ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!