Samastipur

समस्तीपुर:पानी में दो लोग डूबे:बुजुर्ग की लाश बरामद,गंडक में नाबालिग की तलाश..

समस्तीपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार को नदी और बाढ़ के पानी में नाबालिग समेत दो लोग डूब गए। मोहिनउद्दीन नगर से बुजुर्ग की लाश बरामद कर ली गई, जबकि गंडक नदी में डूबे नाबालिग की तलाश जारी है।जानकारी के मुताबिक, मोहिनउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव के दीपक महतो ने बताया कि उनके दादा 65 साल के योगेंद्र महतो घर के पीछे गए थे। पीछे पानी का गड्ढा था। पिछले दिनों गंगा में आई बाढ़ की वजह से गड्ढा में पानी भरा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दीपक ने बताया कि टॉयलेट के दौरान दादा का पैर फिसल गया, जिसके बाद वे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। काफी देर बाद जब दादा नहीं लौटे, तो उनकी तलाश शुरू की गई। काफी तलाश के बाद पानी से भरे गड्ढे से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। परिजन की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

 

कल्याणपुर के शिवनंदन घाट के पास डूबा नाबालिग

 

दूसरी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम के शिवनंदन घाट के पास बुधवार को बूढी गंडक नदी में स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया। परिवार के लोगों ने बताया कि इसी गांव के मोहम्मद उमर का बेटा 15 साल का मोहम्मद रेहान अपने दोस्तों के साथ बूढी गंडक नदी में स्नान कर रहा था।

 

स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद से वह लापता है। हालांकि उसके साथ स्नान कर रहे अन्य दो किशोर बाहर निकलकर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अभी पता नहीं चला है। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर शव बरामद करने को लेकर प्रयास कर रही है।

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

 

मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गड्ढा में डूबने से बुजुर्ग की मौत हुई है। उनका शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है शव की तलाश जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!