दलसिंहसराय आरबी कॉलेज गेट के सामने तेल छिड़ककर बाइक में लगा दी आग,CCTV में कैद
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के गेट के पास देर रात्रि एक युवक ने अपने ही बाईक में आग लगा दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने डायल 112 को इसकी सुचना दिया.जिसके बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई.
बताया जाता है की युवक बुधवार रात्रि खुद ही बाइक चलाकर आरबी कॉलेज गेट के सामने पहुंचा था. कुछ देर तक वह उसी जगह खड़ा रहा फिर अचानक अपनी बाइक पर पट्रोल छिड़क दिया और माचिस से बाईक को आग के हवाले कर फरार हो गया.
घटना की पूरी बरदात उसी जगह लगे एक दुकानदार के CCTV में कैद हो गई.हालांकि युवक कौन था क्यों बाईक में आग लगाया इसकी जानकरी अभी तक नहीं लग सकी.CCTV फुटेज सोशल मिडिया पर वायरल है.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
