दलसिंहसराय:रसोईया सह सहायक का एकदिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
दलसिंहसराय, स्थानीय मध्य विद्यालय दलसिंहसराय के सभाकक्ष में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के रसोईया सह सहायक का एकदिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया. जिसमें दलसिंहसराय प्रखंड के नगर परिषद दलसिंहसराय, बसढिया, पगरा एवं नवादा पंचायत के रसोईया ने भाग लिया.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन,प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा ने रसोईया को संबोधित करते हुए भोजन बनाने एवं बच्चों को खिलाने के क्रम में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही.इस अवसर पर साधनसेवी मनोज कुमार मुन्ना, प्रधानाध्यापक राज कपूर पासवान प्रशिक्षक के रूप में मनोज कुमार ठाकुर एवं झांसों देवी उपस्थित थे.
21.08.2025 को नागरगामा, केवटा एवं सुल्तानपुर घटहो पंचायत का मध्य विद्यालय नागरगामा में, 22.08.2025 को बुलकीपुर एवं कामराव पंचायत का मध्य विद्यालय रघुवरपुर, 23.08.2025 को चकबहाउद्दीन, मोख्तियारपुर सलखंनी, हरिशंकरपुर एवं पार पंचायत का बुनियादी विद्यालय मोख्तियारपुर सलखंनी में तथा 25.08.2025 को मालपुर, रामपुर जलालपुर, अजनौल एवं बम्बईया हरलाल पंचायत का मध्य विद्यालय रामपुर जलालपुर में रसोईया सह सहायक का उक्त प्रशिक्षण आयोजित होना है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
