Patna

दीपावली-छठ में बिहार आना आसान नहीं, सभी ट्रेनों की 18 अक्टूबर तक सीटें बुकिंग फुल

पटना.दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में रहने वालों का छठ महापर्व में बिहार आना आसान नहीं होगा। दीपावली 20 अक्टूबर को है। उससे पहले 18 अक्टूबर के लिए मंगलवार को जैसे ही आईआरसीटीसी की एडवांस बुकिंग खुली कुछ ही देर में सारे टिकट बुक हो गए। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, देहरादून और अहमदाबाद से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में टिकट की यही स्थिति है। एकमात्र मुंबई से छपरा के बीच चलने वाली 11059 छपरा एक्सप्रेस में 18 अक्टूबर के लिए थर्ड एसी में 162 वेटिंग है। बाकी किसी ट्रेन में वेटिंग भी नहीं है, यानी रिग्रेट हो चुका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि रेलवे का कहना है कि उस समय तत्काल टिकट ले सकते हैं और जरूरत के लिहाज से पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। साथ ही रेगुलर ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के अनुसार बुकिंग के बाद लगभग 21 प्रतिशत यात्री टिकट कैंसिल कर देते हैंं। वहीं, 4-5 प्रतिशत यात्री बुकिंग के बाद भी यात्रा नहीं करते हैं। इसके अलावा रेलवे के पास इमरजेंसी कोटा की सीटें भी होती हैं, जो उपयोग नहीं होने पर वेटिंग लिस्ट वालों को दे दी जाती हैं।

18 अक्टूबर को इन ट्रेनों में टिकट रिग्रेट

दिल्ली से आने वाली ट्रेनें

12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस
12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
15484 महानंदा एक्सप्रेस
12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
12488 सीमांचल एक्सप्रेस
12274 हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस
12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस
12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
12436 जयनगर गरीब रथ
12304 पूर्वा एक्सप्रेस
22362 अमृत भारत एक्सप्रेस
20802 मगध एक्सप्रेस
15734 फरक्का एक्सप्रेस
15657 ब्रह्मपुत्रा मेल
मुंबई से आने वाली ट्रेनें

15945 एलटीटी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
13202 एलटीटी-पटना एक्स
12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
अहमदाबाद से आने वाली ट्रेनें

{19483 एडीआई-बीजेयू एक्सप्रेस

15667 कामाख्या एक्सप्रेस
पुणे से आने वाली ट्रेन

12149 पुणे-डीएनआर एक्सप्रेस
बेंगलुरू से आने वाली ट्रेन की

12295 संघमित्रा एक्सप्रेस

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!