Samastipur

समस्तीपुर:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया: पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन से पकड़ा

समस्तीपुर.बिहार के चकमेहसी थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिक लड़का और एक युवती को पुलिस ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। नाबालिग के पिता ने चकमेहसी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने एक युवती और उसकी मां पर अपने बेटे को प्रेम जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पिता के अनुसार उनका बेटा 14 वर्ष का है और मैट्रिक का छात्र है। युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई है।

 

पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दोनों को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया। आगे की कार्रवाई के लिए नाबालिग लड़के और युवती को न्यायालय भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!