सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन:समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड पर सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर पूरब ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई । वही जीआरपी ने घटना की सूचना जीआरपी रेल थाना हसनपुर को दी मृत युवक के पास से मिले पहचान पत्र और कुछ कागजात से उसकी पहचान हो पाई इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की ।
मृतक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड शाह निवासी सरवन कुमार के रूप में हुई है जो रोसरा बाजार में सीएसपी सेंटर चलता था वह कल समस्तीपुर से रोसरा ट्रेन से जा रहा था इस दौरान सिंघिया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने के दौरान कटकर उसकी मौत हो गई । मृतक के भाई सूरज शर्मा का बताना है कि हम लोग दो भाई हैं । मृतक रोसरा बाजार स्थित सीएसपी सेंटर चलाते हैं । कल कुछ सामान लाने के लिए समस्तीपुर गए थे ।
लेकिन शाम में एक फोन आया और बताया गया कि आपका भाई ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई है इस सूचना पर गए हम लोगों ने शव की पहचान की है और पुलिस ने शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया है । मेरे भाई की शादी 2022 में हुई थी जिसे एक 6 महीने का बच्चा है ।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
