Samastipur

समस्तीपुर:नाबालिग से 6 लड़कों ने किया गैंगरेप:वीडियो बनाकर धमकी भी दी,1 गिरफ्तार

समस्तीपुर में नाबालिग से 6 लड़कों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना शनिवार की है, सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। आवेदन में बताया गया कि नाबालिग रात 11 बजे कृष्ण जन्माष्टमी का प्रसाद लेने घर निकली थी।इसी दौरान सड़क पर कुछ लड़कों ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया। मुंह पर कपड़ा डालकर सभी उसे सुनसान जगह ले गए। गैंगरेप से पहले आरोपियों ने धमकी भी दी, कहा- किसी को बताया तो परिवार को खत्म कर देंगे।

 

एक युवक ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया लिया। जब नाबालिग बेहोश हो गई तो उसे छोड़ सभी आरोपी फरार हो गए।मां खोजबीन करते हुए बगीचे के पास सड़क किनारे पहुंची तो बेटी को नग्न अवस्था में देखा, फिर शोर मचाया।

 

 

थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची मां-बेटी।

एक आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी राजा को उसके दहियार गांव स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस अब उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कोशिश में है।बताया जा रहा कि मामले को लेकर पहले पंचायती भी हुई थी। जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो मामला थाना तक पहुंचा।

 

 

मेरी बेटी को बर्बाद कर दिया

 

पीड़िता की मां ने कहा कि गांव के ही राजा कुमार, रोशन कुमार, शिवम कुमार, सुरेश मंडल, हरिओम कुमार, आदर्श कुमार ने मिलकर मेरी बेटी के साथ गलत काम किया है।रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा,6 युवकों को आरोपी बनाया गया है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!