Samastipur

समस्तीपुर में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना शुरू:1.87 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा, मंत्री ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर के सरायरंजन में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने फीता काटकर 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का विधिवत उद्घाटन किया। यह योजना बिहार में एक अगस्त से लागू हो चुकी है।मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शुरू की गई इस योजना से राज्य के एक करोड़ 87 लाख लोगों को फायदा होगा। इस योजना के लिए सरकार को बिजली कंपनी को लगभग बीस हजार करोड़ रुपए देने होंगे। उन्होंने इसे आम जनता के हित में एनडीए सरकार का साहसिक कदम बताया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से की जा रही नई घोषणाओं पर तेजस्वी यादव के कॉपी करने के आरोप का जवाब देते हुए मंत्री ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह तभी माना जाता जब तेजस्वी यादव ने इसे पहले लागू किया होता और अब हम उसकी घोषणा करते, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।

 

 

विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव समेत विपक्षी पार्टियों को नसीहत दी कि अगर सचमुच उनकी घोषणाओं को मुख्यमंत्री की ओर से लागू किया जा रहा है, तो तेजस्वी यादव को सार्वजनिक रूप से शुक्रिया अदा करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सिर्फ राजनीति करने से मतलब है, विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

 

इस अवसर पर समस्तीपुर के डीएम रौशन कुशवाहा, जिला अधीक्षण अभियंता, डीडीसी शैलजा पांडे समेत कई अधिकारी और इलाके के हजारों लोग मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!