Samastipur

8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी

पटना.मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पश्चिम बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 40Kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।बाकी 30 जिलों में मौसम आज सामान्य रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पटना में आज भी बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावन कम हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इधर, पटना, बक्सर, औरंगाबाद में बादल छाए हुए है। वहीं, नालंदा, सुपौल समेत कई जिलों में तेज धूप निकली हुई है।

 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा। 1 अगस्त से अगले 6 दिनों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बन रही है।बिहार में 474.2mm बारिश होनी थी, लेकिन अब तक 272mm बारिश हुई है। यानी प्रदेश में अब भी 42% कम बारिश दर्ज की गई।

 

सीतामढ़ी में 83 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं, पूर्वी चंपारण में 78% जबकि सहरसा में 72% कम बारिश हुई है।

 

पटना दिनभर हल्की, रात को फिर तेज बारिश

 

पटना में मंगलवार यानी दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हुई। दिनभर में हल्की बारिश के बाद रात 8 बजे फिर से झमाझम बारिश हो गई।.लगातार हो रही बारिश ने सावन में बारिश का रिकार्ड तोड़ दिया। सोमवार की रात से डेढ़ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 175.4mm बारिश हुई और दिनभर में 3.3mm बारिश रिकार्ड की गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!