Samastipur

सावन का तीसरा सोमवार पर उगना-महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

समस्तीपुर।विद्यापतिनगर में सावन की तीसरी सोमवारी पर उगना-महादेव मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। रिमझिम फुहारों के बीच दूर-दूर से आए भक्त महादेव की अराधना में लीन हैं।मंदिर के पूजारी ने करीब तीन बजे विधिवत पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। सुबह दस बजे तक लगभग पचास हजार श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर के गर्भगृह से लेकर सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अंचल अधिकारी कुमार हर्ष, थाना अध्यक्ष फिरोज आलम एवं सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार अलग-अलग स्थानों पर भीड़ नियंत्रण में जुटे हुए हैं।

 

करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मी लोगों की सहायता और व्यवस्था बनाने में सुबह से ही तैनात हैं। मंदिर समिति के अनुसार, तीसरी सोमवारी पर आज करीब एक लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए पहुंचने की संभावना है।

 

पूरे विद्यापति धाम क्षेत्र में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। विभिन्न दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से हुई बरसात और आकाश में छाए बादलों के कारण श्रद्धालुओं को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इससे भक्तों का उत्साह और बढ़ गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!