Samastipur

26वां कारगिल विजय दिवस पर होली मिशन हाई स्कूल में बच्चों ने निकाली भव्य झांकी

समस्तीपुर.होली मिशन हाई स्कूल की सभी शाखाओं मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय के शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ छात्र/छात्राओं ने विद्यालय के प्रांगण में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ देश का गौरवपूर्ण 26वां कारगिल विजय दिवस एक महोत्सव के रूप में मनाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर बच्चों के शब्द भक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत, भाषण, पियुष कुमार कक्षा चैथी कारगिल सैनिकों को शपथ ग्रहण कराया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, उप-प्राचार्य अपराजिता पांडे, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. के. अहमद, शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार, वरीय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा, कुमारी विभा आदि ने कारगिल विजय के अमर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।

 

बच्चों के भावपूर्ण प्रदर्शनों एवं मार्मिक गीतों की प्रस्तुतियों ने कुछ पलों के लिए परिसर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहायोगी गण को भाव विभोर कर दिल जीत लिए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!