पटना में मेट्रो का परिचालन को लेकर 1 अगस्त से एक सप्ताह तक ट्रायल होगा,15 से शुरू
पटना | पटना में मेट्रो का परिचालन 15 अगस्त से होगा। 1 अगस्त से ट्रेन का ट्रायल रन होगा, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान परिचालन में आने वाली परेशानियों को दूर किया जाएगा।
मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक 6.2 किमी ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है। तीन बोगियों की एक रैक पुणे से पटना आ चुकी है। मलाही पकड़ी स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने का काम पूरा हो है। यहां ग्राउंड फ्लोर की फिनिशिंग चल रही है। टिकट काउंटर, इंट्री गेट आदि लगाने का काम बाकी है।
पार्किंग बनाने का काम पूरा नहीं
मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को अभी स्टेशनों पर पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ेगा। कारण, अभी तक सभी स्टेशनों पर पार्किंग तैयार नहीं हो सकी है। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक डिपो में पार्किंग की बड़ी सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इसके साथ ही मलाही पकड़ी के पास बड़ी गाड़ियों के साथ बाइक की पार्किंग की सुविधा मिलेगी। जीरोमाइल और भूतनाथ स्टेशनों के पास बाइक की ही पार्किंग की योजना है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
