Samastipur

“समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी में पेड़ से लटका मिला शव: पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित रोड नंबर-5 का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव रेलवे कॉलोनी के बाउंड्री के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

एफएसएल की टीम को मौके से बुलाया

 

नगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक की पहचान की जा सके। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!