अंतिम सोमवारी को लेकर रूट का निरीक्षण,नया मार्ग डैनी चौक गोलंबर होते हुए नव निर्मित आरओबी से कालीचौक से
दलसिंहसराय,श्रावणी मेला के अंतिम सोमवारी को लेकर एसडीओ किशन कुमार और डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने मंगलवार को रूट का स्थल निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने पूजा समितियों के साथ मिलकर रूट का जायजा लिया.एसडीओ ने उस स्थान से निरीक्षण शुरू किया जहां से कांवरिया दलसिंहसराय क्षेत्र में प्रवेश करते हैं.वहां से उजियारपुर तक भ्रमण कर पूजा समितियों से चर्चा की.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की कि अंतिम सोमवारी शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं.अफवाहों से दूर रहें।
इस बार 32 नंबर गुमती पर निर्माण कार्य के कारण रूट में बदलाव किया गया है.अब कांवरियों का नया मार्ग एनएच 28 से डैनी चौक गोलंबर होते हुए नव निर्मित आरओबी से कालीचौक, कौनेला होते हुए समस्तीपुर जाएगा.
इससे 33 नंबर गुमती पर भीड़ नहीं लगेगी ना ही शहर में जाम की समस्या होंगी. इससे जहाँ कांवरियों को सुविधा मिलेगी.प्रशासन ने यह प्रस्ताव सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा समितियों के समक्ष रखा।
समितियों ने इसे सही बताया. थाना अध्यक्ष इरसाद आलम ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी.पुलिस टीमें लगातार गश्त करेंगी.कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा.निरीक्षण के दौरान चन्दन प्रसाद,संजीव प्रकाश, सुनील कुमार बम बम,अनिल सोनी,संजय महतो,मो.जमील, मो.इंतखाब,पुंजय कुमार और राम कुमार लाल मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
