Patna

खाद्य सुरक्षा जांच में 17 सैंपलों में जहरीले पदार्थ:दूध में यूरिया-डिटर्जेंट, हल्दी में लेड क्रोमेट

पटना,आपके घर में इस्तेमाल होने वाला दूध, मसाला और मिठाई तक मिलावट से सुरक्षित नहीं है। खाद्य संरक्षा विभाग की जांच में कई खाद्य पदार्थों में जहरीले रसायन और प्रतिबंधित पदार्थ मिले हैं। विभाग की लैब में पिछले दो महीने के दौरान खाद्य सामग्रियों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 17 सैंपल ऐसे मिले, जिनमें जहरीले पदार्थ पाए गए। वहीं, 43 सैंपल में भारी मिलावट मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूध में गाढ़ापन और झाग बढ़ाने के लिए यूरिया, डिटर्जेंट और स्टार्च मिलाए जा रहे हैं। हल्दी में चमक बढ़ाने के लिए लेड क्रोमेट का इस्तेमाल हो रहा है। लाल मिर्च पाउडर में लाल ईंट का चूरा और गेहूं के चालानी आटे में पीसे हुए पत्थर तक मिले हैं। मिठाइयों में भी मिलावट की जा रही है। छेना और खोआ से बनी मिठाइयों में स्टार्च, डिटर्जेंट और प्रतिबंधित रंग मिले हैं। चांदी के वर्क के नाम पर एल्युमिनियम का इस्तेमाल भी सामने आया है.

 

खाद्य संरक्षा विभाग की लैब रिपोर्ट के अनुसार, दूध में गाढ़ापन बढ़ाने के लिए स्टार्च, डिटर्जेंट और यूरिया मिलाए जा रहे हैं। आम आदमी के लिए ऐसी मिलावट पहचानना मुश्किल है। हल्दी में चमक बढ़ाने के लिए लेड क्रोमेट मिलाया जा रहा है। धनिया और लाल मिर्च पाउडर में भी मिलावट मिली है। लाल मिर्च में वजन बढ़ाने के लिए लाल ईंट का चूरा मिलाया जा रहा है। आटे में पीसे हुए पत्थर भी मिले हैं।

 

केस-2…मिठाइयों में डिटर्जेंट और स्टार्च, प्रतिबंधित रंग भी मिले

 

रिपोर्ट के अनुसार, पटना की कई दुकानों की मिठाइयों में डिटर्जेंट, स्टार्च और प्रतिबंधित रंग मिले हैं। मिठाइयां बनाने में पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है। मिठाइयों को सुरक्षित रखने के लिए फॉर्मलिन का भी इस्तेमाल हो रहा है। चांदी का वर्क लगी मिठाइयों के 90 प्रतिशत सैंपल जांच में फेल हुए हैं। इनमें अधिकांश में एल्युमिनियम मिला है।

 

हल्दी में मिलाया जा रहा लेड क्रोमेट एक हैवी मेटल है। इसका नियमित सेवन खून के जरिए मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को हमेशा के लिए क्षतिग्रस्त कर देता है। -डॉ. दिवाकर तेजस्वी, वरीय फिजिशियन, पटना

 

घर की रसोई में 2 मिनट में ऐसे पकड़ें मिलावट

 

दूध में डिटर्जेंट: 5 मिली दूध और 5 मिली पानी शीशी में डालकर हिलाएं। साबुन जैसा झाग देर तक रहे, तो डिटर्जेंट हो सकता है।

 

हल्दी में लेड क्रोमेट: गर्म पानी में 1 चम्मच हल्दी डालें। शुद्ध हल्दी बैठेगी, पानी हल्का पीला होगा। लेड क्रोमेट से गहरा मटमैला पीला होगा।मिठाई का वर्क: वर्क को उंगली से मसलें। शुद्ध चांदी का वर्क गायब हो जाएगा। एल्युमिनियम का वर्क काला पड़ गोल बत्ती बन जाएगा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *