Patna

रक्षा मंत्री से मिले पप्पू यादव:पूर्णिया में सैनिक स्कूल बनाने की मांग,अपनी जमीन देंगे

पटना.पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में पूर्णिया समेत सीमांचल की सामरिक और शैक्षणिक आवश्यकताओं को लेकर सेंट्रल मिनिस्टर राजनाथ सिंह से आग्रह किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निर्दलीय सांसद ने पूर्णिया में सैनिक स्कूल की स्थापना, सेना भर्ती पूर्व-प्रशिक्षण केंद्र, सैनिक कल्याण बोर्ड के विस्तार सहित केन्द्रीय स्कूल पूर्णिया के लिए भूमि आवंटन और अपना भवन निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया है।सांसद पप्पू यादव ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि पूर्णिया सामरिक, रणनीतिक और सामाजिक रूप से अत्यंत संवेदनशील है। यह इलाका नेपाल सीमा से सटा है और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से इसकी अहम भूमिका है। इस क्षेत्र के युवा लंबे समय से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन उचित प्रशिक्षण सुविधाओं और आधारभूत ढांचे की कमी के कारण कई बार योग्य अभ्यर्थी पीछे रह जाते हैं।

 

प्रारंभिक स्तर से ही मिलेगा सैन्य अनुशासन

 

उन्होंने रक्षा मंत्री से पूर्णिया में सैनिक स्कूल की स्थापना की विशेष मांग करते हुए कहा कि इससे युवाओं को प्रारंभिक स्तर से ही सैन्य अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ शिक्षा मिल सकेगी। साथ ही, सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्र खोलने का भी आग्रह किया, जिससे सीमांचल, झारखंड, बंगाल और असम के ग्रामीण युवा बेहतर तरीके से भारतीय सेना की तैयारियों में भाग ले सकें।

 

 

रक्षा मंत्री से मिलते निर्दलीय सांसद पप्पू यादव।

सांसद ने ये भी बताया कि पूर्णिया के वायुसेना स्थल पर 2005 में स्थापित केंद्रीय विद्यालय आज भी किराए के भवन में संचालित हो रहा है। क्योंकि अब तक स्कूल के लिए भूमि का आवंटन वायुसेना की ओर से नहीं किया गया। उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि इस स्कूल के लिए तुरंत भूमि आवंटित कर विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि हजारों बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।

 

पप्पू यादव ने ECHS पॉलीक्लिनिक, सैन्य कैंटीन (CSD), DRDO फील्ड यूनिट और NCC इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शहीद स्मारक या वीर स्मृति स्थल की स्थापना भी की जानी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि ये मांगें केवल विकास नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और सीमांचल क्षेत्र के गौरव से जुड़ी हैं। सांसद ने उम्मीद जताई कि रक्षा मंत्रालय जल्द ही इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करेगा और ठोस कार्रवाई करेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!