समस्तीपुर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत:सदर अस्पताल में हंगामा
समस्तीपुर सदर अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकार परिजनों ने हंगामा किया। मृतका पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी निवासी यशवंत कुमार की पत्नी अंशु कुमारी(25) के तौर पर हुई है।
मृतका की मां पूजा देवी ने बताया, ‘प्रसव पीड़ा के कारण सोमवार शाम को बेटी को भर्ती कराया था। सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कहा कि बल्ड की कमी है। जिसके बाद ब्लड उपलब्ध करवाया गया। रात भर खून नहीं चढ़ाया। कहा कि सुबह चढ़ाएंगे।अचानक सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद पटना रेफर करने की बात करने लगे। वहां से प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि इसकी मौत तो बहुत देर पहले हो चुकी है। जिसके बाद हमलोग फिर से सदर अस्पताल पहुंच गए।
लापरवाही से गई जान
भाई राजन कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जान-बूझकर लापरवाही बरती गई है। ब्लड उपलब्ध कराने के बाद भी नहीं चढ़ाया। पूछने पर स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया। ड्यूटी के बदले सभी लोग आराम कर रहे थे। अस्पताल के स्टाफ और और डॉक्टरों ने घोर लापरवाही बरती है। जिस कारण से मेरी बहन की मौत हुई है।
स्टाफ छोड़कर भाग गए
अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से मामले को संभाला। परिजन काफी देर तक एंबुलेंस में शव रखकर हंगामा मचाते रहे। इस दौरान महिला वार्ड के कर्मी और डॉक्टर वहां से खिसक गए।सदर अस्पताल के अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि रात में महिला को ब्लड नहीं चढ़ाया गया है, आखिर ऐसा क्यों हुआ है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। कौन से कर्मचारी ने लापरवाही बरती है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
