Patna

NH-31 पर कार-ट्रक की टक्कर, ड्राइवर की मौत, 2 जख्मी:बेगूसराय में PMCH से…

बेगूसराय में राष्ट्रीय उच्च पथ (NH-31) फोरलेन पर टोयोटा कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इसके एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र में डंडारी ढ़ाला के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान पूर्णिया के बैसा गढ़बनैली निवासी स्वर्गीय रामादास सिंह के बेटे विनोद सिंह (43) के रूप में की गई है। घायल की पहचान बैसा निवासी स्व. भागवत महतो के बेटे शंभू महतो (45) और वैशाली जिला आजमपुर देसरी निवासी ललित सिंह के बेटे देवनारायण सिंह (30) के रूप में की गई है।

 

शंभू महतो का भाई राजेश महतो दो दिन पहले तार के पेड़ से गिर गया था। उसकी हालत गंभीर रहने के कारण परिजन कल पटना पीएमसीएच ले गए थे। पीएमसीएच में भर्ती करने के बाद पूर्णिया वापस लौटने के दौरान रात करीब 2 बजे बलिया में डंडारी ढ़ाला के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया।

 

टक्कर में टोयटा कार चकनाचूर

 

टक्कर में टोयटा कार चकनाचूर हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और बलिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को उठाकर बलिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गई। जहां कार मालिक-सह-ड्राइवर विनोद सिंह की मौत हो गई। जबकि, विनोद सिंह के रिश्तेदार देवनारायण सिंह और शंभू महतो की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल लाया गया।

 

 

हादसे में कार चकनाचूर हो गई है।

खोजबीन के बाद पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार का पेपर निकाला। लोगों के पास मिले आधार कार्ड से पहचान करने के बाद पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। बलिया थाना की पुलिस ने चकानाचूर कार को जब्त कर लिया। जबकि, धक्का मारकर फरार ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!