Dalsinghsarai

दलसिंहसराय उपकारा जेल अधीक्षक के खाते से फ्रॉड ने 1.99 लाख उड़ाए, शिकायत

दलसिंहसराय|साइबर ठगों ने दलसिंहसराय उपकारा में तैनात जेल अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के बैंक खाते से 1 लाख 99 हजार 612 रुपए उड़ा लिए। यह ठगी 4 जून 2025 को दोपहर 2:16 बजे की है। त्रिभुवन सिंह को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

केवाईसी अपडेट का झांसा देकर मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही फोन पे और गूगल पे के जरिए दो बार 99 हजार 806 रुपए खाते से निकाल लिए गए।

 

 

त्रिभुवन सिंह भोजपुर जिले के सियाडीह गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कॉल कटने के बाद जब दोबारा कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!