Patna

राजधानी को जाम से मिलेगी राहत, डबल-डेकर फ्लाईओवर का काम अंतिम फेज में

बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर बन रहे 2-लेन डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो गया है. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अधिकारियों के साथ कारगिल चौक से पटना सायंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की रफ्तार पर संतोष जताते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कहां कितना काम हुआ

फ्लाईओवर परियोजना के अंतर्गत पटना कॉलेज मेन गेट से बीएन कॉलेज मेन गेट तक 1.45 किलोमीटर के निचले डेक (टियर-1) और कारगिल चौक से पटना सायंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर के ऊपरी डेक (टियर-2) का कार्य पूरा हो चुका है. इसके अतिरिक्त, उपलब्ध भूमि पर सर्विस रोड का 90% निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है.

 

संपर्क हो जाएगा आसान

डीएम डॉ. त्यागराजन ने कहा कि ऊपरी डेक गांधी मैदान से पटना सायंस कॉलेज की ओर जाने वाले गाड़ियों के लिए उपयोगी होगा, जबकि निचला डेक पटना कॉलेज से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रहेगा. इससे अशोक राजपथ पर लगने वाले नियमित ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. साथ ही, एनआईटी-पटना, साइंस कॉलेज, बीएन कॉलेज, पीएमसीएच जैसे शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों से संपर्क आसान हो जाएगा.

 

डीएम ने क्या निर्देश दिया

डॉ. त्यागराजन ने बताया कि बीएमएसआईसीएल द्वारा अंजुमन इस्लामिया हॉल के पास बनाए जा रहे तीन मल्टी लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) को फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा, जिससे पीएमसीएच तीन स्थानों से एलिवेटेड रोड से कनेक्ट हो जाएगा. उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने के लिए पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन और बीएमएसआईसीएल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!