Patna

अनामिका ने 14 हजार फीट से लगाई छलांग, हवा में लहराया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का परचम

पटना:india: प्रयागराज की अनामिका शर्मा ने एक बार फिर साहस और देशभक्ति की मिसाल पेश की है. गुरुवार सुबह 11 बजे बैंकॉक में उन्होंने 14 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइव करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ध्वज फहराया. इस साहसिक कदम के जरिए उन्होंने भारतीय सेना को सम्मान और समर्थन का संदेश दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कौन हैं अनामिका शर्मा?

यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (USPA) से सी कैटेगरी लाइसेंस प्राप्त अनामिका शर्मा स्काई डाइवर हैं. उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा बार स्काई डाइविंग कर चुकी हैं. उन्हें यह जुनून अपने पिता, वायुसेना से सेवानिवृत्त कमांडो और प्रोफेशनल स्काई डाइवर अजय शर्मा से विरासत में मिला है. अजय शर्मा खुद अब तक 650 से अधिक बार स्काई डाइव कर चुके हैं.

 

 

एकता, साहस और बलिदान का प्रतीक

अनामिका ने इस डाइव को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम समर्पित करते हुए इसे एकता, साहस और बलिदान का प्रतीक बताया. गौरतलब है कि अनामिका ने साल 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर थाईलैंड के रेयांग शहर में 13 हजार फीट की ऊंचाई से ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ स्काई डाइविंग की थी. उस दौरान उनके हाथ में भगवान राम के मंदिर का ध्वज था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!