Patna

समस्तीपुर में आवारा कुत्ते ने फिर एक किशोर को नोचकर मार डाला,आगजनी

समस्तीपुर। जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के बडगांव ग्राम में शुक्रवार की शाम को आवारा कुत्ता ने फिर से एक 13 वर्षीय किशोर को नोचकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग 6 घंटे तक हसनपुर – बिथान पथ को जाम कर आगजनी किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मौके पर पहुंची हसनपुर पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि बड़गांव ग्राम निवासी संतोष पासवान का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार को आवारा कुत्ते का झुंड अचानक सत्यम कुमार पर हमला कर लहूलुहान कर सत्यम को नोचने लगा, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुका था।

 

 

 

हसनपुर पुलिस काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। मालुम हो कि पिछले महिने 27 अप्रैल 2025 को बड़गांव ग्राम निवासी हरेराम यादव के 10 वर्षीय पुत्री अस्मिता कुमारी को भी पागल कुत्ते ने काटकर मौत के घाट उतार दिया था। इतना ही नहीं अभी तक बड़गांव में पागल कुत्ते ने अब तक तीन बच्चों को शिकार बना चुका है, बाबजुद प्रशासन गहरी निंद्रा में सोया हुआ हुआ है। घटना को लेकर राष्ट्रीय लोजपा के नेता गौड़ीशंकर यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुवावजा देने की मांग किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!