Patna

बिहार में कार-ट्रक की टक्कर में दरोगा की दर्दनाक मौत: फोरलेन पर रोड एक्सीडेंट;जा रहे थे गांव

पटना.आरा-बक्सर फोर लेन शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवां गांव के पास शनिवार की दोपहर ट्रक और कार में सीधी भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में कार सवार दरोगा की मौत हो गई। जबकि, ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि वेगनार कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दरोगा को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया।

 

मृत जवान बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र के सातों सिमरी गांव निवासी मो. बब्बन मियां के 52 साल के बेटे मो.जल्लाद्दीन है। वह वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के वलीगंज में पूरे परिवार के साथ कई सालों से रहते है। आरा ट्रैफिक थाना में दरोगा के पद पर कार्यरत थे। जबकि, ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी प्रधारी सिंह 45 साल का बेटा राजेश कुमार है।

 

बकरीद में कुर्बानी के लिए गांव जा रहे थे

 

मृतक के बेटे इरफान ने बताया कि बकरीद को लेकर कुर्बानी के लिए अपने गांव सातों सिमरी कार से जा रहे थे। इसी बीच इटवां के पास सामने से आ रहे बेलगाम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।

 

पर्व को लेकर छुट्टी पर थे दरोगा

 

हादसे की खबर सुनने के बाद ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, थानाध्यक्ष श्रवण कुमार समेत अन्य अधिकारी के साथ पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। ट्रैफिक डीएसपी सुधांशु ने बताया कि पर्व को लेकर छुट्टी पर थे। आज कार से गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है।

 

जलालुद्दीन हमारे विभाग के काफी तेज तर्रार पदाधिकारी थे। शहर के गोपाली चौक,शिवगंज,जज कोठी जैसे रिहायशी इलाके में जाम की समस्या को तुरंत ठीक कर देते है। इनके बल पर ट्रैफिक थाना हमेशा आगे रही है। ऐसे पदाधिकारी के जाने से विभाग को एक क्षति हुई है। कुछ भी बोलने के लिए शब्द नहीं है। विभाग जवान के परिवार के साथ है।

 

जलालुद्दीन ने पहली पत्नी नजमा खातून के मौत के बाद दूसरी शादी बेबी खातून से की थी । पहली पत्नी से दो बेटी रजिया व नाजिया है। दूसरी पत्नी से दो बेटी गुड़िया व खुशी व एक बेटा इरफान है। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!