Patna

सोनपुर मंडल में “लाल गाड़ी” चेकिंग अभियान का असर, टिकटिंग में हुई 10% की वृद्धि

पटना.सोनपुर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा को रोकने एवं यात्रियों में टिकट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार “लाल गाड़ी” टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में:

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दिनांक 05.06.2025 को मुजफ्फरपुर से बरौनी के मध्य चलाए गए अभियान में कुल 107 मामलों में ₹62,530 की रेल राजस्व प्राप्ति हुई।

 

वहीं दिनांक 06.06.2025 को मुजफ्फरपुर से दलसिंहसराय के बीच चलाए गए चेकिंग अभियान में 110 मामलों में कुल ₹65,110 का राजस्व प्राप्त हुआ।

 

 

इन निरंतर अभियानों के परिणामस्वरूप यात्रियों में टिकट लेने के प्रति सकारात्मक बदलाव देखा गया है। विशेष रूप से मुजफ्फरपुर-बरौनी एवं मुजफ्फरपुर-दिलसिंहसराय खंड में छोटे-बड़े स्टेशनों पर टिकट बिक्री में 10% की वृद्धि दर्ज की गई है।मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करें एवं रेलवे के नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि “लाल गाड़ी” जैसे विशेष चेकिंग अभियानों को भविष्य में और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।

 

रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है और बिना टिकट यात्रा पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!