Samastipur

समस्तीपुर के संजीव को वर्ल्ड स्पोर्ट्स पैरा शूटिंग में मिले दो सिल्वर मेडल, बधाई

समस्तीपुर।सरायरंजन।प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र संजीव कुमार गिरि ने इस सप्ताह साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड स्पोर्ट्स पैराशूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में दो सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बता दें कि साउथ कोरिया के चांगवों शहर में विगत 28 मई से 6 जून के मध्य आयोजित वर्ल्ड स्पोर्ट्स पैराशूट वर्ल्ड कप के 10 मी. फायर पिस्टल एवं 50 मी. फायर पिस्टल में संजीव को दो सिल्वर मेडल मिले हैं। इस वर्ल्ड कप में विश्व के 26 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

 

 

युवा पैराशूटर संजीव को विगत माह खेलो इंडिया पैरागेम्स 2025 के तहत करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में संपन्न छह दिवसीय पैराशूटिंग प्रतियोगिता में 0.2 अंक से बिछड़ कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। इस युवा पैराशूटर का अगला लक्ष्य एशियाड एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाना है,जिसके लिए वह अत्यधिक परिश्रम कर रहा है। फिलहाल वह है 11 वर्षों से चेन्नई स्थित भारतीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!