Patna

चिराग पासवान ने PM को लिखा पत्र,MITRA योजना में भागलपुर को शामिल करने का किया मांग

पटना।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने मांग की है कि भागलपुर को पीएम मित्र योजना के तहत मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए चुना जाए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पत्र में चिराग पासवान ने कहा कि भागलपुरी सिल्क भारत की सांस्कृतिक और कारीगरी परंपरा का गौरव है, जिसे “क्वी ऑफ फेब्रिक्स” के रूप में जाना जाता है। यह परंपरा बौद्ध काल से चली आ रही है और आज भी इसका वैश्विक बाजार में विशेष स्थान है। भागलपुर में लगभग 50,000 से अधिक बुनकर परिवार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस उद्योग से जुड़े हैं।

 

इस पार्क की स्थापना से लाखों युवाओं और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम बिहार की आर्थिक प्रगति और भारत के निर्यात में वृद्धि का माध्यम बन सकता है। पारंपरिक हथकरघा, प्राकृतिक रंगों का उपयोग और उच्च गुणवत्ता की तसर रेशम यहां की विशेषताएं हैं।

 

टेक्सटाइल पार्क के लिए भूमि और संसाधन उपलब्ध

 

चिराग पासवान ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि भागलपुर और उसके आसपास पीएम मित्र पार्क के लिए आवश्यक 1000 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है। साथ ही रेल, सड़क और हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ यह क्षेत्र कच्चे माल की आपूर्ति और उत्पादों के परिवहन के लिए उपयुक्त है।

 

‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को मिलेगा बल

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का मंत्र इस योजना से और सशक्त होगा। भागलपुर को इस योजना में शामिल करना केवल एक औद्योगिक निर्णय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सामाजिक परिवर्तन का अवसर होगा। पत्र के अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री का सकारात्मक निर्णय भागलपुर को फिर से “रेशमी नगरी” के रूप में वैश्विक मंच पर पहचान दिलाएगा। यह निर्णय बिहार के लाखों कारीगरों और बुनकरों के भविष्य को नया उजाला देगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!