Patna

अपने बच्चों को छोड़ 2 शादीशुदा बहनें अपने प्रेमी संग फरार,घर से 1.60 लाख कैश और गहने भी ले गईं

पटना।बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो सगी बहनें अपने-अपने प्रेमी के साथ घर से एक साथ फरार हो गईं हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों विवाहित हैं, और दो-दो बच्चों की मां हैं। जानकारी के अनुसार 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी और उसी समय से उनका दांपत्य जीवन सामान्य चल रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

भागने से पहले दोनों घर से करीब 1.60 लाख रुपए कैश, सोना-चांदी के जेवरात, कपड़े और लेकर निकलीं है। घटना के संबंध में दोनों के पति ने बैरिया थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

परिवार के समझाने पर भी नहीं मानी

 

पति ने बताया कि उनकी और उनके भाई की शादी करीब दस साल पहले ठकराहा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों से हुई थी। दोनों परिवारों का जीवन सामान्य ढंग से चल रहा था और दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। बताया कि दोनों बहनें पहले से ही अलग-अलग लड़कों से प्रेम करती थीं और कई बार फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ी भी गई थीं।इसको लेकर घरवालों ने उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। अंततः 29 मई की शाम करीब 7 बजे दोनों बहनें घर से अचानक गायब हो गईं। पीड़ित परिवार मानसिक रूप से काफी आहत है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है।

 

दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

 

थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि पति की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार महिलाओं और उनके कथित प्रेमियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर छानबीन की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!