Samastipur

भाइयों ने पीट-पीटकर बड़े भाई को मार डाला:3 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

समस्तीपुर के मोहनपुर इलाके में तीन छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला माधोपुर सरारी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को आरोपियों ने अपने बड़े भाई की पिटाई करनी शुरू की। इस दौरान पीड़ित के शोर मचाने के बाद उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंची। आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी।थोड़ी देर में महिला ने अपने बेटे और अन्य परिजन की मदद से पति को अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला और उनके बेटे की ओर से मामले की जानकारी मोहनपुर थाना के पुलिस को दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला की शिकायत पर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

पेशे से सरकारी टीचर थे मृतक

 

मृतक की पहचान राम प्रवेश पंडित के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के बेटे अंबानी पंडित ने बताया कि उनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। उसने बताया कि मेरे चाचा उमाशंकर पंडित, उमेद पंडित और अरूण पंडित का मेरे पिता से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

 

अंबानी पंडित ने बताया कि पापा के तीनों भाइयों ने साजिश के तहत दादी से पूरी जमीन अपने नाम लिखवा ली थी। जब इस बात की जानकारी मेरे पिता राम प्रवेश पंडित को हुई तो उन्होंने कहा कि ये ठीक बात नहीं है। सभी भाइयों के बीच जमीन का बराबर बंटवारा होना चाहिए। इसी बात को लेकर पिता और तीनों चाचा के बीच विवाद चल रहा था।

 

कई बार बीच में पंचायत भी बैठी, लेकिन तीनों चाचा पंचायत का भी फैसला मानने को तैयार नहीं थे। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर उनके पिताजी को जमीन पर समझौता करने को लेकर उक्त तीनों भाइयों ने दुकान पर बुलाया और दुकान के अंदर बंद कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। जब इस बात की जानकारी उनकी मां को लगी तो वह वहां पहुंची तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर मैं और मेरा भाई भी मौके पर पहुंचा, तो तीनों चाचा ने हम लोगों से भी बदसलूकी की। फिर आसपास की भीड़ जुट गई और पिता को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि मां का अभी इलाज चल रहा है।

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

 

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि भाइयों के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसमें शिक्षक राम प्रवेश पंडित की मौत हो गई है। जबकि उनकी पत्नी को जख्मी हैं। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलते इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बाहर हाल इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!