Samastipur

आईआरसीटीसी पर बिना ई आधार सत्यापन वाले अकाउंट बंद होंगे,10 मिनट में तत्काल टिकट बुकिंग

समस्तीपुर.ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आईआरसीटीसी पर बिना ई आधार सत्यापन वाले अकाउंट बंद हो सकते हैं।इस बदलाव का उद्देश्य तत्काल टिकट बुकिंग की प्रोसेस में पारदर्शिता लाना और धांधली को रोकना हैं। रेलवे ने ऐसे सभी खातों की जांच शुरू कर दी है, जो आधार से लिंक नहीं हैं। संदिग्ध पाए जाने पर इन्हें बंद किया जाएगा।भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बदलाव करते हुए ई-केवाईसी यानी आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया है। आईआरसीटीसी के अनुसार, अब कोई भी यात्री तत्काल टिकट तभी बुक कर पाएगा, जब उसका आईआरसीटीसी खाता आधार से लिंक होगा और ओटीपी के ज़रिए पहचान सत्यापित की जाएगी। रेलवे ने ऑटोमेटेड टूल से टिकट बुक करने वालों पर कार्रवाई शुरू की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेलवे के विशेष सॉफ्टवेयर से पिछले 6 महीने में 2.4 करोड़ यूजर्स को डीएक्टिवेट कर ब्लॉक किया गया है। यही नहीं 20 लाख अकाउंट संदिग्ध मिले हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच चल रही है। आईआरसीटीसी पर अभी 13 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। इनमें सिर्फ 1.2 करोड़ अकाउंट ही आधार से प्रमाणित हैं। रेलवे ने तय किया है कि आधार से सत्यापित अकाउंट को ही तत्काल बुकिंग के पहले 10 मिनट में प्राथमिकता मिलेगी। आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को भी पहले 10 मिनट में टिकट बुक करने की अनुमति नहीं है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही ई-आधार सत्यापन शुरू किया जाएगा। इससे जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

 

आईआरसीटीसी पर 13 करोड़ में से मात्र 1.2 करोड़ अकाउंट ही आधार सत्यापित आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर वर्तमान में 13 करोड़ से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर हैं,

 

 

जिनमें केवल 1.2 करोड़ अकाउंट आधार प्रमाणित हैं। रेलवे का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट केवल वास्तविक यात्रियों को मिलें। आधार से लिंक किए गए अकाउंट्स को तत्काल बुकिंग के पहले 10 मिनट में प्राथमिकता दी जाएगी।आधार प्रमाणीकरण का प्रस्ताव ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए स्वचालित उपकरणों के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।

 

^रेल मंत्री के आदेशानुसार अब सभी आइआरसीटीसी एकाउंट का आधार सत्यापन जरूरी है। इससे वास्तविक यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा और फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। – सरस्वती चंद्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!