Patna

हाइवा ने बुलेट सवार 4 युवक को रौंदा, 2 की मौत:शादी समारोह से लौट रहे थे

पटना,पटना के बिक्रम थानाक्षेत्र के मझनपुरा गांव के पास गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहे एक बुलेट पर सवार चार युवकों को हाइवा ने रौंद दिया।इधर, हादसे में बिक्रम थानाक्षेत्र के राघोपुर मूसहरी गांव निवासी करण मांझी और बिट्टू मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। बुलेट सवार नीतीश कुमार और मंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल में मंटू कुमार और नीतीश कुमार पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थानाक्षेत्र का रहने वाला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोगों ने चालक को पकड़ा लेकिन फरार हो गया

 

घटना के समय चारों युवक एक ही बुलेट पर सवार थे। घर बिक्रम के राघोपुर मुसहरी लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने के प्रयास में युवकों को रौंदते हुए फरार हो गया।हालांकि, सड़क पर मौजूद लोगों ने ट्रक को आगे जाकर पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।

 

ट्रक को जब्त कर जांच कर रही पुलिस

 

घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गई। डीएसपी 2 उमेश्वर कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के अनुसार, पकड़े गए ट्रक की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!