ससुराल से मायके आई शादीशुदा युवती प्रेमी संग हुई फरार,एफआईआर
बेगूसराय।नावकोठी |थाने के एक गांव से शादीशुदा युवती को भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज कराकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। गायब युवती की मां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर गाँव के ही एक युवक को भगा ले जाने का आरोप लगाकर नामजद किया है। उसने बताया कि उसकी पुत्री अपने पति के साथ 20 मई को अपने ससुराल से मायके आई थी।
वह यही रहती थी। 3 जून को युवक और उसकी माँ के साथ यज्ञ देखने के लिए घर से निकली थी। आगे जाने पर उक्त युवक का छोटा भाई उसे लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी उसने उसके मां, पिता को दी। उक्त दोनों ने कहा कि तुम्हारी बेटी को वह लेकर गया है।
शादी करके अपने घर में रखेगा। ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारी छोटी बेटी को भी उठवा दूंगा तथा जान से भी मारने की धमकी दिया।एक वर्ष पूर्व मेरी बेटी उक्त युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
