Patna

शादी के 1 माह बाद दुल्हन की मौत,दहेज में 5 लाख कैश, बुलेट मांग रहे थे

पटना.भोजपुर के मुफस्सिल इलाके में बुधवार को नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के गर्दन पर वी आकार का काला निशान मिला है, जिसे देखकर मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि, मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि उसकी तबीयत खराब होने की वजह से मौत हुई है। हालांकि, मृतका के परिजन की ओर से मुफस्सिल थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामला बरौली गांव का है। मृतका बरौली गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार की 20 साल की पत्नी रूबी कुमारी है। शाहपुर थाना क्षेत्र के देवाईच कुंडी गांव के रहने वाले मृतका के पिता शिव कुमार चौधरी ने बताया उन्होंने अपनी बेटी रूबी कुमारी की शादी 5 मई को श्याम बाबू महतो के बेटे अभिषेक कुमार से की थी। तिलक में उन्होंने ढाई लाख रुपए नगद और एक अपाची बाइक दी थी। शादी के करीब 10 दिन बाद ही ससुराल वाले बुलेट बाइक और 5 लाख रुपए कैश की मांग करने लगे।

 

 

शिव कुमार चौधरी ने कहा कि जब मारपीट की बात मुझ तक पहुंची, तो मैंने अपनी बेटी के ससुराल वालों से कहा कि जितनी मेरी हैसियत थी, मैंने दिया। इसके बाद मेरी बेटी के साथ मारपीट की जाने लगी। उन्होंने बताया कि 25 मई को रूबी मायके आई थी और 29 मई को उसका पति आया और विदाई कराकर घर ले गया।

 

मृतका के पिता ने कहा कि मंगलवार की शाम अंतिम बार बेटी से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उसने बोला था कि सब कुछ ठीक है पापा। बुधवार की सुबह उसके ससुराल के एक ग्रामीण ने कॉल पर कहा कि आपकी बेटी की तबीयत काफी सीरियस है। जिसके बाद उन्होंने दामाद अभिषेक और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को लगातार कई कॉल किया। लेकिन किसी ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।

 

करीब आधे घंटे बाद दामाद ने कॉल कर कहा कि आप आ जाइए, रूबी की तबीयत ज्यादा खराब है। सूचना पाकर रूबी के ससुराल गया, तो देखा कि उसकी लाश पलंग पर पड़ी है और उसके ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।शिव कुमार चौधरी ने बेटी के पति और ससुराल वालों पर दहेज में 5 लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग को लेकर रूबी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ी थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!