Patna

अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में पर्यावरण दिवस के अवसर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित ।

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय । बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से गुरूवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दलसिंहसराय के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर अवर न्यायाधीश प्रथम विवेकचंद्र वर्मा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी काजल सोनवाला, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनंद, प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी अनुज कुमार,

 

 

 

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, अधिवक्तागण शिव शंकर प्रसाद वर्मा, संजीत सिंह, सुखराम मोची, अभय झा, अमित कुमार, अनुज कुमार , अमन द्विवेदी इत्यादि , वन परिसर पदाधिकारी विकास कुमार, उप वन परिसर पदाधिकारी वृजभार कुमार, कृष्णा कुमारी, वन विभाग के कर्मचारी चंद्रशेखर राय, रामबालक राय इत्यादि , कर्मचारीगण मक्केश्वर प्रसाद, शंभूनाथ त्रिपाठी, गंगेश झा, चंदन मिश्रा, विशाल दीप प्रकाश, प्रकाश रंजन, संगीता झा, हरीश कुमार, प्रतीक कुमार इत्यादि, पारा विधिक स्वयं सेवक संजीत कुमार, सुभाषचंद्र पासवान तथा आमलोगों ने वृक्षारोपण किया।

 

 

वहीं समिति के प्रभारी अध्यक्ष विवेकचंद्र वर्मा ने वृक्षारोपण से प्रकति पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव , इससे होनेवाले फायदे एवं वृक्षों के अंधाधुंध कटाई से प्रकृति पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को विस्तार पूर्वक बताया तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील सभी आमजनमानस किया ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!