Samastipur

समस्तीपुर में रेप पीड़िता की मौत पर नाराजगी: आक्रोश मार्च निकालकर स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.मुजफ्फरपुर में कुछ दिन पहले एक नाबालिग के साथ रेप हुआ था। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। लापरवाही के विरोध में भाकपा-माले के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने बुधवार शाम शहर में आक्रोश मार्च निकाला।आक्रोश मार्च में भाकपा माले के अलावा आइसा, आरवाईए, ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस दौरान लोगों ने स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपी को सजा देने और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफा देने की मांग की।

 

मार्च स्टेशन चौक पर सभा में बदल गई

 

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक पर इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर नारेबाजी की। मार्च में शामिल कार्यकर्ता ‘बच्ची की इलाज के आभाव में मौत क्यों स्वास्थ्य मंत्री जबाब दो’, ‘स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सज़ा दो’, ‘शोभन-खानपुर के नाबालिग बच्ची के गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करो’, ‘बढ़ते हत्या- बलात्कार और कुशासन की सरकार नहीं चलेगी’ नारा लगा रहे थे।

 

मार्च बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार और ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने की, जबकि सभा का संचालन आइसा के जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने किया।

 

इन्होंने सभा को संबोधित किया

 

सभा को भाकपा माले के उपेंद्र राय, जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, गंगा प्रसाद पासवान, राज कुमार राय, उमेश महतो, रामलाल राम, राजद के अकबर अली, आरवाईए के कुंदन कुमार, नवीन कुमार, संतोष कुमार, अनील शर्मा, नीरज कुमार, तनंज्य प्रकाश, संतोष कुमार, आइसा के राजू झा, द्रख्शा जबीं, राजू झा, गौतम कुमार, संतोष कुमार, जीतेंद्र कुशवाहा, ऐपवा के आरती कुमारी आदि ने संबोधित करते हुए भाजपा-जदयू सरकार को आड़े हाथों लिया

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!