Samastipur

समस्तीपुर :शहीद संजीत की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व मेगा टेस्ट का आयोजन,पुरस्कार मिला

समस्तीपुर।विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित जनता महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क शिक्षण संस्थान शहीद संजीत स्मृति क्लब द्वारा शहीद संजीत कुमार की 20वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार को देर शाम हुई। इस अवसर पर, महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच एक जनरल कंपीटिशन मेगा टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों सीओ रणधीर कुमार रमन और अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मुजफ्फरपुर श्रवण कुमार के साथ अमरदीप कुमार, सचिन कुमार, खुशबू कुमारी, प्रमोद कुमार और संजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

 

 

अतिथियों ने शहीद संजीत कुमार के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सम्मान समारोह और मेगा टेस्ट के परिणाम प्रकाशन सह पुरस्कार वितरण समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के तहत, मेगा टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 लड़कों और 15 लड़कियों को पुरस्कृत किया गया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।