Samastipur

समस्तीपुर में आज तेज हवा के साथ बारिश की संभावना,अलर्ट जारी

समस्तीपुर।उत्तर बिहार के जिलों में 04 से 08 जून तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। वहीं अगले 12-24 घंटों में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं पूर्वानुमानित अवधि के दौरान अगले दो दिनों तक औसतन 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। इसके बाद पुरवा हवा चल सकती है। दूसरी ओर सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। किसान, अल्प अवधि वाली धान की किस्मों तथा सुगंधित धान की बुआई बीज स्थली में 20 जून से 10 जुलाई तक करना उपयुक्त है। ध्यान दें कि सुगंधित किस्मों का विचड़ा यदि इससे पहले बोया जाए तो उसकी खुशबू कम हो जाती है। धान की रोपाई की तैयारी करते समय 10 जून तक लंबी अवधि वाली किस्मों, और 10 से 25 जून तक मध्यम अवधि चाली किस्मों का विचड़ा डालना चाहिए।

 

गरमा मौसम की सब्जियों के लिए उपयुक्त समय

 

^उत्तर बिहार के जिलों में 08 जून तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। वहीं अगले 12-24 घंटों में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। – डॉ. ए. सत्तार, नोडल पदाधिकारी, मौसम विभाग, पूसा

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!